
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस से नाम कैसे बदलें? पूरी प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस – अगर आप हिमाचल प्रदेश के नागरिक हैं और अपने किसी गलत दस्तावेज में नाम बदलने को लेकर काफी परेशान है तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको हिमाचल प्रदेश के गजट ऑफिस में जाना होगा। यहां हर हफ्ते गजट प्रकाशित होता है जिसमें आपको अपना नया नाम प्रकाशित करना होगा उसके बाद ही आप किसी भी अन्य दस्तावेज में अपने नए नाम का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Address – Department of Publication, Civil Lines, Himachal Pradesh-110054
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| गजट कार्यालय | हिमाचल प्रदेश गजट कार्यालय, शिमला |
| प्रक्रिया का प्रकार | नाम परिवर्तन (सरकारी गजट में) |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन/ऑनलाइन (यदि उपलब्ध हो) |
| ज़रूरी दस्तावेज़ | आवेदन पत्र, पहचान पत्र, पुराने नाम का प्रमाण, फोटो |
| फीस | ₹100 से ₹300 (प्रक्रिया पर निर्भर) |
| प्रसंस्करण समय | लगभग 15-30 कार्यदिवस |
| गजट में प्रकाशन | नाम परिवर्तन का नोटिफिकेशन प्रकाशित होता है |
| कहां से डाउनलोड करें | आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से प्राप्त करें |
Must Read
- जानिए आपके नजदीक कहाँ है नाम बदलवाने का गजट ऑफिस!
- Unmarried Certificate In West Bengal – A Complete Guide
हिमाचल प्रदेश में गजट ऑफिस क्या है?
गजट ऑफिस केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक कार्यालय है जहां से हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित होती है। इसमें अलग-अलग प्रकार की जानकारी को प्रकाशित किया जाता है, इसमें सरकार मुख्य रूप से नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन और लिंग परिवर्तन की जानकारी प्रकाशित करती है। अगर आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं और उस पर सरकारी और गैर सरकारी संस्था की तरफ से मान्यता चाहते हैं तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा।
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस का कार्य
हिमाचल प्रदेश के गजट ऑफिस के कुछ चुने हुए मुख्य कार्य हैं जिनके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
- नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन के लिए गजट प्रकाशित होता है
- किसी भी सरकारी दस्तावेज को अपडेट करने के लिए और करेक्शन करने के लिए गजट प्रकाशित होता है
- किसी सरकारी नोटिस या अपडेट को जारी करने के लिए गजट जारी होता है
इ गजट क्या है?
हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए गजट एक पत्रिका है जो हर हफ्ते प्रकाशित होती है वर्तमान समय में इसके ऑफलाइन प्रारूप कम कर दिया गया है और ऑनलाइन इसे जारी किया जा रहा है जिसे ई गजट कहा जाता है। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से अल्टीमेटम और योजना की जानकारी प्रकाशित होती है सरकार को किसी भी प्रकार का अपडेट देना होता है तो गजट पत्रिका के जरिए जानकारी देती है। देश में किसी भी दस्तावेज में अगर आपको नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करना है तो एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सबसे पहले आपको गजट पत्रिका में जानकारी प्रकाशित करनी होती है जो गजट ऑफिस के तरफ से जारीहोता है।
हिमाचल प्रदेश गजट के महत्वपूर्ण अपडेट
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस के तरफ से प्रकाशित होने वाले गजट पर कुछ महत्वपूर्ण अपडेट लाया गया है। आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2015 से गजट को केवल ऑनलाइन प्रिंट किया जा रहा है और गजट का ऑफलाइन प्रारूप लगभग बंद हो चुका है। इसके जगह पर ऑनलाइन गजट जारी किया जा रहा है। इसके अलावा आपको बता दे की हाल ही में यह नया अपडेट लाया गया है कि अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना है तो गजट प्रकाशित करना जरूरी है।
हिमाचल प्रदेश में गजट ऑफिस क्यों जाना पड़ेगा?
जैसा कि हमने आपको बताया अब किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने के लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। गजट ऑफिस के तरफ से यह जारी किया जाता है इस वजह से हिमाचल प्रदेश के किसी भी नागरिक को अगर अपने दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना है तो उसे पहले गजट ऑफिस जाना होगा। और नाम परिवर्तन की कुछ जानकारी प्रकाशित करनी होगी, गजट प्रकाशित करने के लिए आप किस प्रकार गजट ऑफिस में जाकर अपना काम करवा सकते हैं इसकी भी जानकारी नीचे दी गई है।
गजट प्रकाशित करना क्यों जरूरी है
अगर आपकी हिमाचल प्रदेश के नागरिक हैं तो किसी भी डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए गजट प्रकाशित करना क्यों जरूरी है इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आप गजट के जरिए कानूनी तौर पर अपना नाम बदल सकते हैं और उसे दस्तावेज को सरकारी और गैर सरकारी संस्था की तरफ से मान्यता प्राप्त होती है।
- गजट नोटिफिकेशन के जरिए आप अपने पैन कार्ड आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसा दस्तावेज को अपडेट कर सकते हैं।
- अगर आपको नाम बदलना है तो गजट नोटिफिकेशन जारी करना एक परमानेंट सॉल्यूशन है जिसके बाद आप किसी भी दस्तावेज का इस्तेमाल अपने नए नाम के अनुसार कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस के जरिए नाम बदलने की पात्रता
अगर आपको हिमाचल प्रदेश के ऑफिस से गजट प्रकाशित करना है तो इसके लिए आपको कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा –
- सबसे पहले आपको भारत का नागरिक होना जरूरी है और आपके पास हिमाचल प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए लेकिन अगर आपकी उम्र कम है तो आपको अपने माता-पिता के तरफ से एक आवेदन पत्र लिखवा कर जमा करना होगा।
- आपके ऊपर किसी भी प्रकार का केस नहीं होना चाहिए। कोई भी सिविल या क्रिमिनल केस होने पर आप अपने दस्तावेज में नाम चेंज नहीं कर सकते हैं।
- नाम चेंज करने के लिए आपके पास एक अच्छा कारण होना चाहिए और उसे कारण का एक सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसे आपको गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के कारण
अगर आपको गजट ऑफिस जाकर नाम चेंज करना है तो कुछ ऐसे कारण होते हैं जब यह करना जरूरी हो जाता है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –
- शादी के बाद या तलाक के बाद आप नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
- स्पेलिंग या टाइपिंग मिस्टेक होने के कारण आप अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
- इसके अलावा किसी भी कानूनी कारण या ज्योतिषी करण की वजह से भी आप नाम चेंज कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस में जरूरत पड़ने वाले जरूरी दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश में अगर आप गजट ऑफिस जाकर नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई दस्तावेज
- गजट ऑफिस को नए नाम का आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
नाम परिवर्तन का एफिडेविट हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस में जरूरी है
अगर आपको हिमाचल प्रदेश के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो आपको किसी भी एप्लीकेशन या दस्तावेज को जमा करने से पहले अपना एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं इस तरह का एफिडेविट 1 दिन के अंदर बन जाता है। इसमें वकील को कुछ पैसे देने होते हैं और आपके नाम परिवर्तन की कुछ जानकारी बतानी होती है उसके बाद अपने एफिडेविट का जेरोक्स निकलवा कर ऑफिस में जमा करना होगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी है जरूरी
गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन का कार्य तेजी से करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होगा। इसके बाद चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। आपके जारी किए हुए विज्ञापन के आधार पर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा इस वजह से अपने विज्ञापन का जेरोक्स भी रखें।
गजट ऑफिस में आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल करें
नाम चेंज करने के लिए आप कौन से आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं इसकी सूची नीचे दी गई है –
- आपका आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- रेंट एग्रीमेंट
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- ऐसा कोई दस्तावेज जिसमें एड्रेस लिखा हो
अपने दस्तावेज की डिजिटल कॉपी जमा करें
जैसा कि हमने आपको बताया गजट ऑफिस में अब ज्यादातर काम ऑनलाइन हो रहा है इस वजह से सभी दस्तावेज की डिजिटल कॉपी को जमा करने को कहा गया है। अपने सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को जमा करने के लिए आपको सभी दस्तावेजों का फोटो खींचना है और उसे सीडी या पेन ड्राइव में लेकर गजट ऑफिस में जमा करना है। अपने इस सीडी या पेनड्राइव के साथ आपको एक छोटा सा आवेदन पत्र भी जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन की जानकारी देनी है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है।
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत होगी
कुछ स्थिति में आपके ऊपर बताएं दस्तावेजों के अलावा भी कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- अगर शादी के बाद आप नाम चेंज करना चाहते हैं तो मैरिज सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करें।
- अगर तलाक के बाद आप नाम चेंज करना चाहते हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
- अगर किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको एडॉप्शन डीड की जरूरत पड़ेगी।
- किसी बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में परिवर्तन करना है तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आपको हिमाचल प्रदेश के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
आपको सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी चाहिए और उसे अपने नाम चेंज का कारण बताते हुए नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी को बताना है और अपने एफिडेविट के दस्तावेज को सत्यापित करने के लिए एक हस्ताक्षर करना है। इसके बाद एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा जिसे आप कोर्ट से प्राप्त कर सकते हैं और आपको एफिडेविट मिल जाएगा जिसका जेरॉक्स आपको निकलवा लेना है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना है जिसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है। आपके चुने हुए अखबार में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी प्रकाशित करनी है और उसमें अपना पुराना नाम और नया नाम प्रकाशित करना है इसके साथ-साथ अपना पता बताना है जिसके बाद आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा और इसके जरिए नाम चेंज की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र दें
ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को एक सीडी या पेन ड्राइव में करके एक आवेदन पत्र लिखना है और उसे गजट कार्यालय में जमा करना है। आपके आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आपके नए नाम को गजट पत्रिका में प्रकाशित कर दिया जाएगा और इसे आप डाउनलोड करके अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है। इसके बाद आपको उस गजट को प्रिंट करना है और जिस दस्तावेज में आपको नाम चेंज करना है उसे दस्तावेज के कार्यालय में इसे जमा करना है आपके दिए हुए गजट के आधार पर नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको एक नए दस्तावेज मिल जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन नाम चेंज करने की सुविधा
अगर आपको हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन घर बैठे नाम चेंज करने की सुविधा चाहिए तो आप हमारी मदद ले सकते हैं। हम एक लीगल एडवाइजर हैं जो आपको अलग-अलग दस्तावेज में नाम चेंज करने में सहायता कर सकते हैं। आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है उसके बाद हम आपके दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे। अगर किसी भी कारण से आपको दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो आपको वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके निर्धारित दस्तावेज में नाम चेंज करके आपको नए दस्तावेज देंगे।
आपका सबसे समीप हिमाचल प्रदेश का गजट ऑफिस
अगर आपको हिमाचल प्रदेश का सबसे समीप का गजट ऑफिस के बारे में पता करना है तो आपको नीचे बताएं कुछ जरूरी निर्देशों को जानना चाहिए –
- आपको सबसे पहले गूगल सर्च करना होगा आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन सर्च करके पता कर सकते हैं की सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है।
- इसके बाद आप हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अलग-अलग सरकारी ऑफिस के लिस्ट को चेक कर सकते हैं और गजट ऑफिस का लोकेशन पता कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप हिमाचल प्रदेश के गैजेट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने गजट ऑफिस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस में काम आसान बनाने के टिप्स
अगर आपको हिमाचल प्रदेश के गजट ऑफिस में अपना काम तुरंत करना है और अपना काम आसान बनाना है तो आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में मालूम होना चाहिए –
- आपको अपने सभी दस्तावेज को दो बार चेक करना चाहिए और डॉक्यूमेंट को अच्छे से चेक करके रखना चाहिए।
- आपको सभी डॉक्यूमेंट का जेरोक्स निकलवा कर रखना चाहिए ऑफिस में किसी भी दस्तावेज का जेरोक्स लग सकता है इसलिए आपको सभी दस्तावेज का जेरोक्स अच्छे से रखना चाहिए।
- अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप इसके लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको लीगल एडवाइजर की मदद लेनी चाहिए जिस तरह हम एक लीगल एडवाइजर हैं और आप हमसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
- गजट ऑफिस में काम करने से पहले आपको गजट ऑफिस में नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से मालूम होना चाहिए ताकि आपका काम जल्दी और आसानी से हो सके।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि हिमाचल प्रदेश गजट ऑफिस में नाम चेंज कैसे किया जाता है इसके अलावा नाम चेंज से जुड़ी अन्य प्रकार की जानकारी को भी अच्छे से समझाने का प्रयास किया गया है। अगर आप हिमाचल प्रदेश के गजट ऑफिस तक आसानी से पहुंच पाए हैं और नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें और अगर आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
