गजट ऑफिस में नाम बदलने की फीस कितनी है 2025

गजट ऑफिस में नाम बदलने की फीस कितनी है 2025

By Abhisheak Kumar

गजट ऑफिस में नाम बदलने की फीस कितनी है 2025 – अगर आपको अपने किसी  भी दस्तावेज मे आज नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसमे आपको कुछ दस्तावेज को गजट ऑफिस मे जमा करना होता है और आप आसानी से नाम चेंज कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले गजट ऑफिस के बारे मे पता होना चाहिए और नाम चेंज के दौरान लगने वाले फीस के बारे मे भी पता होना चाहिए। जिसके बारे मे विस्तार से इस लेख मे बताया गया है। 

Must Read

गजट ऑफिस क्या होता है ?

अगर आपको अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम, धर्म, या लिंग परिवर्तन करना है तो इसके लिए गजट ऑफिस के जरिये गजट प्रकाशित करना होता है। यह एक सरकारी कार्यालय होता है जहां से हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित होती है और उसमे कुछ अन्य प्रकार की जानकारी भी प्रकाशित होती है। गजट ऑफिस किसी भी दस्तावेज को परमानेंट तरीके से अपडेट करने के लिए सबसे जरूरी होता है, इसमे आपको अलग अलग प्रकार की जानकारी मिलती है और किसी भी दस्तावेज को आप आसानी से अपडेट कर सकते है। 

गजट ऑफिस मे कौन नाम चेंज कर सकता है 

अगर आपको अपने गजट ऑफिस के तरफ से नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा और पात्रता को पूरा करना होगा – 

  • नागरिक – आपको भारत का नागरिक होना होगा और इसका दस्तावेज आपके पास होना चाहिए इसके अलावा आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • उम्र – नाम चेंज के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और अगर आपकी उम्र कम है तो आपके माता पिता को एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय मे देना होगा। 
  • कारण – आपके पास नाम चेंज के लिए एक अच्छा कारण होना चाहिए और इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज भी होना चाहिए। 
  • केस – आपके ऊपर किसी भी तरह का सिविल या क्रिमिनल केस नहीं होना चाहिए, यानि आप क्राइम करके नाम चेंज नहीं कर सकते है। 

गजट ऑफिस मे नाम चेंज के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

अगर आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज़ की जरूरत होगी जिसकी सूची नीचे दी गई है – 

  • आपका पुराना दस्तावेज़ जिसमे नाम गलत है 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, और इस तरह के अन्य दस्तावेज़ 
  • नाम चेंज का आफ़िडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर 

नाम चेंज के लिए आफ़िडेविट सबसे जरूरी क्यों है 

अगर आपको नाम चेंज करना है तो आफ़िडेविट सबसे जरूरी दस्तावेज़ है क्योंकि यह नाम चेंज के लिए कोर्ट से परमिसन की तरह काम करता है और इसके लिए आपको अपने किसी कोर्ट या नोटरी मे जाना होता है। नाम चेंज करना एक सरकारी काम है जिसके लिए आपको किसी कोर्ट से परमिसन लेने की जरूरत होती है और आफ़िडेविट इसी का काम करता है। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाना होगा और किसी वकील की मदद से अपना एक आफ़िडेविट तयार करना होगा, इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

आपको नाम चेंज करने के लिए एक विज्ञापन भी जारी करना होता है जिसके बारे मे नीचे पूरी जानकारी दी गई है। आपको अपने इस विज्ञापन मे अपना पुराना नाम, नया नाम, और पता बताना होता है। इसके जरिये आपको अपने नए नाम को सार्वजनिक करना होता है और इसके साथ ही आपको गज़ट ऑफिस मे अपना विज्ञापन नाम चेंज के लिए देना होता है। आप इसे किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मे प्रकाशित करेंगे। 

नाम चेंज के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ की जरूरत होती है 

अगर आपको अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो कुछ ऐसी परिसतिथी होती है जब आपको कुछ खास दस्तावेज की जरूरत होती है जिसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

  • शादी का सर्टिफिकेट – अगर आप शादी के बाद अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज करते है तो आपको शादी के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। 
  • तलाक का सर्टिफिकेट – अगर आपको तलाक के बाद नाम चेंज करना है तो इसके लिए तलाक के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। 
  • बर्थ सर्टिफिकेट – अगर आपको बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम मे कोई चेंज करना है तो आपको उसके बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • अडोपसन डीड – अगर आप किसी को गोद लेते है और उसके नाम मे किसी प्रकार का चेंज करना है तो इसके लिए आपको एक अडोपसन डीड की जरूरत होती है। 

आपको सभी दस्तावेज डिजिटली जमा करना होता है 

आपको ऊपर बताए सभी दस्तावेज को एक फोटो करके सीडी या पेंडरीव मे करके गज़ट ऑफिस मे जमा करना होता है। आप आसानी से सभी दस्तावेज को डिजिटली रूप मे जमा कर सकते है क्योंकि ऑफिस मे अब सारा काम ऑनलाइन हो रहा है इसलिए सभी दस्तावेज को भी इस तरह डिजिटली जमा लिया जा रहा है। लेकिन अपने सीडी के साथ सभी दस्तावेजों का जेरोक्स भी जरूर रखे क्योंकि ऑफिस मे किसी भी दस्तावेज के जेरोक्स को मांगा जा सकता है। 

गजट ऑफिस में नाम बदलने की फीस कितनी है?

आज के समय मे गज़ट ऑफिस मे नाम बदलने के लिए गज़ट प्रकाशित करने की फीस अलग अलग जगहों के लिए अलग अलग राखी गई है। गजट ऑफिस मे अलग अलग कारण के लिए गजट प्रकाशित होता है, जैसे अगर आप पब्लिक नोटिस के लिए गजट प्रकाशित करेंगे तो इसमे 700 से 900 रुपये का खर्च आएगा लेकिन अगर आप नाम चेंज के लिए गजट प्रकाशित करेंगे तो इसमे 1100 से 3000 तक का खर्च आ सकता है। इसके अलावा आप किस राज्य से नाम चेंज के लिए आवेदन करते है इसके बारे मे भी जानकारी दी गई है। 

गजट ऑफिस मे नाम कैसे बादल सकते है – Full Guide in Hindi

अगर आपको गजट मे नाम चेंज करना है तो इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है – 

आफ़िडेविट जारी करें 

आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से एक आफ़िडेविट तयार करना होगा जिसमे आपको अपने नाम चेंज का कारण बताना होगा और आप आसानी से किसी वकील की मदद से अपना आफ़िडेविट तयार कर सकते है। इसमे आपको नाम चेंज से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होगी और अधिकतम एक दिन के अंदर आपका आफ़िडेविट तयार हो जाएगा जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार नाम चेंज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। 

नाम चेंज का विज्ञापन जारी करें 

आपको नाम चेंज का एक विज्ञापन भी जारी करना होगा जिसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होगा और उसमे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होगा जिसके बाद आप आसानी से नाम चेंज के लिए आवेदन कर सकते है। मुख्य रूप से इस तरह के विज्ञापन का इस्तेमाल आपके नए नाम क्कों सार्वजनिक बनाने के लिए किया जाता है। 

इसके बाद आपको गजट ऑफिस के लिए आवेदन पत्र देना होगा 

इसके बाद आपको नाम चेंज के लिए एक आवेदन पत्र गजट ऑफिस मे जमा करना होगा, इसके साथ आपको ऊपर बताए सभी जरूरी दस्तावेजो को भी जमा करना होगा लेकिन उन सबको आप सीडी या पेंड्राइव के जरिये जमा कर पाएंगे। आपको उन सभी दस्तावेज़ के फोटो को किसी सीडी मे करके गजट ऑफिस मे जमा करना है और अपने उस सीडी के साथ आपको एक आवेदन पत्र भी जमा करना है। 

गजट डौन्लोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है और अपना गजट डौन्लोड कर लेना है और आप इसे उस कार्यालय मे जमा करेंगे जिसके दस्तावेज़ मे आपको नाम चेंज करना है। आपको केवल गजट को डौन्लोड करके उसका प्रिंट निकालना है और उसे अपने दस्तावेज़ के कार्यालय मे जमा कर देना है उसके बाद कुछ समय का इंतज़ार करना है जिसके बाद आप आसानी से अपने दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर सकते है। 

ऑनलाइन गजट ऑफिस जाकर नाम चेंज कैसे कर सकते है 

अगर आपको ऑनलाइन अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना है तो इसके लिए आपको हमारे वैबसाइट पर दिये संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी का ध्यान रखना है और हमे अपने नाम चेंज से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के बारे मे बताना है, इसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने मे आपकी सहायता करेंगे। 

गजट मे नाम चेंज का आवेदन रिजैक्ट भी होता है 

आपको बता दें की आपका आवेदन रिजैक्ट भी हो सकता है लेकिन आपको पता होना चाहिए की आपका आवेदन कैसे रिजैक्ट हो सकता है और इसके लिए आपको क्या करना चाहिए – 

  • सबसे पहले आपके पास सभी दस्तावेज़ का जेरोक्स होना चाहिए, क्योंकि ऑफिस मे किसी भी दस्तावेज़ के जेरोक्स को मांगा जा सकता है। 
  • आपके पास सभी दस्तावेज़ की सही जानकारी होनी चाहिए क्योंकि अगर किसी भी दस्तावेज़ मे अधूरी या गलत जानकारी होगी तो आवेदन रिजैक्ट हो सकता है। 
  • आपको ऊपर बताए पूरे निर्देश का सही से पालन करना होगा क्योंकि अगर आप किसी भी निर्देश का सही से पालन नहीं करते या कोई गलती होती है तो आपका आवेदन रिजैक्ट हो सकता है। 

गजट मे नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स 

अगर आपको अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना है और इस काम को जल्दी करना है तो इसके कुछ टिप्स के बारे मे नीचे बताया गया है – 

  • सबसे पहले आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज के पूरे काम के बारे मे अच्छे से मालूम होना चाहिए क्योंकि अगर इससे आप जल्दी अपना काम पूरा कर सकते है। 
  • आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज़ होना चाहिए क्योंकि वही आपके काम को और बेहतर और जल्दी कर सकता है। 
  • आपको किसी की मदद लेनी चाहिए जिसमे आपको हमारे जैसे किसी भी कानूनी सलहकार की मदद लेनी होगी अगर नाम चेंज के दौरान आपको किसी भी प्रकार की परेसनी होती है तो आप हमसे तुरंत संपर्क कर सकते है और अपने किसी भी परेशानी का समाधान प्राप्त कर सकते है। 

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमसे आपको गजट ऑफिस मे नाम बदलने की फीस कितनी है और इससे जुड़ी कुछ अन्य प्रकार की जानकारी के बारे मे अच्छे से बताया है। अगर आपको नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपके पास पूरी जानकारी होनी चाहिए जिसे अच्छे से इस लेख मे समझाया गया है और अगर इससे जुड़ा कोई भी प्रसन्न है तो आप हमारी वैबसाइट के जरिये कभी भी हमसे संपर्क कर सकते है। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call