
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस – नाम बदलने की पूरी गाइड
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस – अगर आप आंध्र प्रदेश के नागरिक हैं और गजट ऑफिस जाकर अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों के बारे में मालूम होना चाहिए। आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में सरकार की कुछ जरूरी घोषणाएं जारी की जाती है जो आपके दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने मे सहायता करेंगी, आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस कहां है और गजट ऑफिस से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आज के लेख में दी गई है।
- Address – Commissioner of Printing, Stationary & Stores Purchase, Muthyalampadu, Vijayawada, Krishna District, Andhra Pradesh, PIN 520011
- Contact Details – 7675040553
Must Read
आंध्र प्रदेश में गजट ऑफिस क्या है?
केंद्र सरकार की तरफ से गजट कार्यालय या गजट ऑफिस संचालित किया जाता है, जहां हर हफ्ते गजट प्रकाशित होता है। यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली एक पत्रिका है जो सरकार के अल्टीमेटम नोटिस के साथ-साथ नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की जानकारी को प्रकाशित करती है। अगर आप किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन लिंग परिवर्तन या धर्म परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको गजट ऑफिस जाकर एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है जिसके बारे में नीचे बताया गया है।
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्य
आंध्र प्रदेश का गजट ऑफिस मुख्य रूप से नीचे बताए गए काम करता है –
- आंध्र प्रदेश के लिए गजट पत्रिका प्रकाशित करना जो हर हफ्ते जारी होता है
- सरकार के नोटिस और उल्टी मैडम को गजट में जारी करना
- नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन के लिए गजट तैयार करना
गजट ऑफिस जाना क्यों जरूरी है?
अगर आप आंध्र प्रदेश के किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है। गजट ऑफिस के तरफ से गजट जारी किया जाता है जिसमें अपना नया नाम प्रकाशित करने के लिए आपको गजट ऑफिस जाना पड़ेगा। गजट ऑफिस आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ जाना होता है और एक बार आपका गजट जारी हो जाता है तब आपके नए नाम को सरकारी और गैर सरकारी संस्था की तरफ से मान्यता मिलती है।
गजट ऑफिस जाकर नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया और आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई है इसलिए अंत तक बन रहे।
आंध्र प्रदेश मे ई गजट क्या है?
गजट एक पत्रिका होती है जो केंद्र सरकार की तरफ से जारी होती है। वर्तमान समय में इसका ऑनलाइन प्रारूप जारी हो रहा है जिसे गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है इसमें सरकार अपने नए अपडेट अल्टीमेटम और नोटिस को जारी करती है। आप अपना गजट नोटिफिकेशन भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको ई गजट की वेबसाइट पर जाकर इंपॉर्टेंट डाउनलोड लिंक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
आंध्र प्रदेश गजट का नया अपडेट
केंद्र सरकार की तरफ से आईटी एक्ट 2000 के तहत 1 अक्टूबर 2015 से गजट नोटिफिकेशन का ऑनलाइन प्रिंट शुरू किया गया है। इसका ऑफलाइन प्रिंटर रोक दिया गया है अब गजट का केवल ऑनलाइन प्रारूप जारी होता है जिसे गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जाता है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से यह ऐलान कर दिया गया है कि आधार कार्ड, पासपोर्ट, एजुकेशन डॉक्यूमेंट या फिर इस तरह के किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आंध्र प्रदेश के गजट ऑफिस में संपर्क करना होगा।
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में नाम बदलने की पात्रता
अगर आप आंध्र प्रदेश के नागरिक हैं और अपने किसी भी दस्तावेज में नाम बदलना चाहते हैं तो आपको एक निश्चित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा –
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, लेकिन अगर आपकी उम्र कम है तो आपको अपने माता-पिता की तरफ से एक आवेदन पत्र लिखवा कर गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना बहुत जरूरी है इसके साथ ही आपके पास आंध्र प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपके पास अन्य सभी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है।
- आपके ऊपर कोई भी क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए। मतलब आप कोई भी क्राइम करके अपना नाम चेंज नहीं कर सकते हैं।
- आपके पास नाम परिवर्तन का एक कारण होना चाहिए और उस कारण का एक सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में जरूरत पड़ने वाले जरूरी दस्तावेज
अगर आप आंध्र प्रदेश के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- पुराना डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई भी पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट जारी करें
आंध्र प्रदेश के गजट ऑफिस में आपको जिस दस्तावेज को सबसे पहले दिखाना है वह एफिडेविट है। नाम परिवर्तन के लिए गजट बहुत जरूरी होता है जिसे बनाने के लिए एफिडेविट का होना जरूरी है। यह कोर्ट की तरफ से जारी होता है और आपका नाम चेंज के लिए एक परमिशन की तरह काम करता है।
आप आंध्र प्रदेश के किसी भी कोर्ट या पब्लिक नोटरी से एक एफिडेविट वकील की मदद से तैयार कर सकते हैं। इस तरह का एफिडेविट एक दिन के अंदर तैयार हो जाता है जिसमें आपको किसी वकील को कुछ पैसा देना होता है और तुरंत एफिडेविट बन जाता है।
आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल करें
आपको गजट ऑफिस में आइडेंटी कार्ड जमा करना होगा उन सभी जरूरी आइडेंटी कार्ड की लिस्ट नीचे दी गई है –
- आपका आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- रेंट एग्रीमेंट
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें और जमा करें
इसके बाद आपको आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जमा करना होगा। यह विज्ञापन आप आंध्र प्रदेश के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करेंगे। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होगा। इसके जरिए आप अपने नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास कर रहे हैं।
अपने सभी दस्तावेज की डिजिटल कॉपी को जमा करें
वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में ऑफलाइन दस्तावेज या दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी को सबमिट नहीं लिया जा रहा है। अगर आपको नाम चेंज करना है तो अपने सभी दस्तावेजों को किसी सीडी या पेन ड्राइव में रख के फिर जमा करें। इसके लिए अपने सभी दस्तावेजों का जेरोक्स निकलवाए ओरिजिनल और जेरॉक्स की फोटो ले और उन सभी फोटो को सीडी या पेन ड्राइव में करके गजट ऑफिस में जमा करें।
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है
आपको आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में कुछ अन्य दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ सकती है जिसकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है –
- Marriage Certificate – अगर शादी के बाद आप नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको अपने शादी का मैरिज सर्टिफिकेट गजट कार्यालय में जमा करना होगा।
- Divorce Certificate – अगर आप तलाक के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको अपना डिवोर्स सर्टिफिकेट गजट कार्यालय में जमा करना होगा।
- Birth Certificate – किसी कारण से अगर आप बच्चों के नाम में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसका बर्थ सर्टिफिकेट गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
- Adoption Deed – अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस बच्चे का एडॉप्शन डीड गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस से अपना नाम चेंज करने की प्रक्रिया
अगर आप आंध्र प्रदेश के नागरिक हैं और अपने गजट ऑफिस के जरिए किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो नीचे बताएं निर्देशों का पालन करें –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इस तरह का एफिडेविट 1 दिन के अंदर बन जाता है इसमें आपको अपने नाम परिवर्तन के कारण और अन्य जानकारी को स्पष्ट रूप से बात कर एक हस्ताक्षर करना होता है उसके बाद कुछ देर में आपका एफिडेविट तैयार हो जाता है। यह कोर्ट की तरफ से जारी होने वाला एक परमिशन होता है जो नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद करता है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको आंध्र प्रदेश के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। यह विज्ञापन जारी करने के लिए अब किसी भी अखबार को चुन सकते हैं और उसके प्रशासन कार्यालय में जाकर कुछ पैसे देकर अपना विज्ञापन जारी कर सकते हैं। इस विज्ञापन का जेरोक्स निकलवा कर आपको अपने पास जरूर रखना होगा।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखे
इसके बाद आपको अपने आंध्र प्रदेश के गजट ऑफिस को एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा। अपने इस एप्लीकेशन के साथ ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर आंध्र प्रदेश के गजट ऑफिस में जाकर जमा करना होगा। अपने सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को एप्लीकेशन के साथ रखें और सीडी में सभी दस्तावेजों के ओरिजिनल फोटो को रखें और इसे जाकर गजट ऑफिस में जमा करें।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है जिसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आंध्र प्रदेश के गजट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपका गजट डाउनलोड हो जाएगा तो उसका प्रिंट निकलवाना है उसके बाद जिस डॉक्यूमेंट में आपको नाम चेंज करना है उसे डॉक्यूमेंट के कार्यालय में जाकर अपना गजट जमा करना है।
आंध्र प्रदेश में सबसे समीप गजट ऑफिस
इसके बाद गजट ऑफिस जाना बहुत जरूरी हो गया है तो आपको बता दे की सबसे समीप गजट ऑफिस तक आप कैसे पहुंच सकते हैं –
- आप किसी भी सर्च इंजन जैसे गूगल में ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से गजट ऑफिस सर्च करके पता लगा सकते हैं।
- इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको अलग-अलग गवर्नमेंट ऑफिस का लिस्ट मिल जाएगा उसमें से गजट ऑफिस के लिस्ट को चेक कर सकते हैं कि आपके इलाके में कहां गजट ऑफिस है।
- आप आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गजट ऑफिस का एड्रेस वहां से भी प्राप्त कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस में नाम चेंज को आसान बनाने के टिप्स
गजट ऑफिस के जरिए नाम चेंज करने की प्रक्रिया काफी जटिल है इसे आसन बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स का ध्यान देना होगा –
- सबसे पहले आपको सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट को दो बार चेक करना चाहिए क्योंकि अगर कोई जानकारी गलत है या अधूरी है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- गजट ऑफिस में जाने से पहले गजट ऑफिस की पूरी जानकारी रखें जिसमें गजट ऑफिस में काम कैसे होता है और क्या करना होता है यह आपको पहले से पता होना चाहिए ताकि वहां समय बर्बाद ना हो सके।
- हर दस्तावेज का जेरोक्स अपने पास जरूर रखें जब भी किसी सरकारी ऑफिस में काम करने जाते हैं तो हर दस्तावेज का जेरोक्स अपने पास जरूर रखते हैं।
- इसके अलावा अगर आपके मन में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो आप तो हमसे संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आंध्र प्रदेश गजट ऑफिस से जुड़ी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है इसके अलावा अगर किसी भी प्रकार की जानकारी आपको चाहिए तो आप हमसे संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम एक लीगल एडवाइजर है जो इस तरह के अलग-अलग डॉक्यूमेंट के परेशानी का सॉल्यूशन देते हैं। आप घर बैठे अगर अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तुरंत हमसे संपर्क करना चाहिए और बिना किसी परेशानी के नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया को समझना चाहिए।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
