
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सही करने की प्रक्रिया क्या है – जानिए Yourdoorstep से?
क्या आपके जन्म प्रमाण पत्र पर आपका या आपके माता या पिता का नाम गलत हो गया है? और क्या आप उसको बदलवाना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो आपका इस लेख में स्वागत है। इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार कैसे करें के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। जिसको फॉलो करने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवा पाएंगे। तो इसलिए जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार कैसे करें की पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा विस्तार से पढिए। चलिए लेख की शुरुआत करते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी भी व्यक्ति का सबसे पहला दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र को व्यक्ति के जन्म के वक्त बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल व्यक्ति अपने पहचान पत्र के लिए करते हैं। जन्म प्रमाण पत्र में व्यक्ति का नाम, माता पिता का नाम, व्यक्ति का फोटो, जन्मतिथि, जन्मस्थान, व्यक्ति का पता आदि की जानकारी लिखी गई होती है।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारना क्यों जरूरी है?
अगर देखा जाए तो जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल व्यक्ति कई जगह करते हैं। जैसे प्रूफ के तौर पर, कोई दस्तावेज बनवाते वक्त आदि। पर कई व्यक्ति के साथ ऐसा होता है कि किसी कारणवश उनके जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत दर्ज हो जाता है, या फिर नाम बदल जाता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल नहीं करवा पाते हैं। और अगर आपके भी जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत है तो आप भी अपना काम नहीं करवा पाएंगे। इस लिए आपके लिए जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करवाना जरूरी है।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार कौन व्यक्ति करवा सकता है?
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार हर वो व्यक्ति करवा सकता है जो नीचे दिए गए बिंदुओं के अंतर्गत आता हो:
- जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करने के लिए व्यक्ति के पास उसका पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करने के लिए व्यक्ति के पास नाम बदलने का एक ठोस कारण होना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करने के फायदे?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करने के बाद आपको बहुत से फायदे होंगे जिनकी लिस्ट कुछ इस तरह से है:
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग अपने पहचान के लिए कर पाएंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेने में कर पाएंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का हर उस जगह पर इटेमाल कर पाएंगे जहां पर इसकी जरूरत होगी।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार के पीछे के कारण कौन-होते हैं?
नीचे उन सभी कारणों की लिस्ट दी गई है जिससे व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाना चाहते हैं:
- नाम बदलने के कारण।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण।
- शादी के बाद नाम बदलने के कारण।
- शादी के बाद तलाक होने के करना।
- जब किसी व्यक्ति को लगता है नाम बदल लूँगा तो किस्मत बदल जाएगी इस सोच के कारण।
- जब किसी व्यक्ति का धर्म बदल जाता है तो इस कारण से व्यक्ति नाम बदलवाना चाहते हैं।
- लिंग परिवर्तन के बाद व्यक्ति नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं।
- नाम में किसी तरह की कोई स्पेलिंग मिस्टैक के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं।
- जब किसी व्यक्ति को कोई ज्योतिष ये कह देता है कि आप अपना नाम बदल लीजिए आपके जिंदगी में विशाल परिवर्तन आ जाएगा तो इस कारण से व्यक्ति नाम बदलवाना चाहते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-से हैं?
आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करवाना चाहते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, और वो जरूरी दस्तावेज कुछ इस तरह से हैं।
मूल दस्तावेज:
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने के लिए आपके पास आपका मूल दस्तावेज होना चाहिए। मूल दस्तावेज यानि आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
गज़ट दस्तावेज:
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने के लिए आपके पास गज़ट दस्तावेज होना चाहिए। और गज़ट दस्तावेज के बारे में हम आपको आगे डीटेल में बताने वाले हैं।
माता या पिता की आईडी:
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके पास आपके माता या पिता का आईडी प्रूफ होना चाहिए जैसे – आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि में से कोई एक।
पासपोर्ट साइज़ फोटो:
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने के लिए आपके पास आपका दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए क्योंकि इसकी जरूरत है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधारने के लिए गज़ट क्या है?
हमने दस्तावेज वाले भाग में बताया है कि जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने के लिए आपके पास आपका गज़ट होना चाहिए। तो गज़ट एक सर्टिफिकेट है जिसको भारत राजपत्र के नाम से भी जाना जाता है। इसको केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गज़ट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है। इसलिए गज़ट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाने के साथ-साथ अपने किसी भी दस्तावेज में नाम सुधार करवा सकते हैं। गज़ट में आपकी नाम सुधारने की जानकारी लिखी होती है।
कि आपका नाम, आपके माता या पिता का नाम ये है और अब आप अपना या अपने माता या पिता का नाम चेंज करवाना चाहते हैं और इस कारण से चेंज करवाना चाहते हैं और आपका या आपके माता या पिता का नया नाम ये है, और इसी नाम से ही आपको आगे जाना जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधारने के लिए गज़ट बनवाने की प्रक्रिया?
गज़ट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करवा पाएंगे। लेकिन आप अपने जन्म प्रमाण पत्र नाम सुधार करवाएं उससे पहले आपको अपना गज़ट बनवाना होगा। और गज़ट बनवाने के लिए आपको आगे बताए गए तीनों स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
स्टेप 1. नाम बदलने का ऐफिडेविट बनवाना होगा:
गज़ट बनवाने के लिए सबसे पहले स्टेप है नाम बदलने का ऐफिडेविट बनवाना। नाम बदलने का ऐफिडेविट एक पत्र है जिसको शपथ पत्र के नाम से भी जानते हैं। ऐफिडेविट बनवाने के लिए आपको किसी नजदीकी नोटरी कार्यालय या फिर किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम सुधारने की पूरी जानकारी देनी होगी आपका ऐफिडेविट बना दिया जाएगा।
स्टेप 2. न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना होगा:
क्या आपको पता है जो भी व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाना चाहते हैं उनको अपने नाम बदलने की जानकारी को पब्लिक करना होता है जिसके लिए उनको न्यूजपेपर में प्रकाशन भेजना होता है। और आपको भी न्यूजपेपर में नाम सुधार करने का प्रकाशन भेजना होगा। जिसके लिए आपको अपने शहर के लोकल भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम सुधार की पूरी जानकारी लिखकर प्रकाशन भेज देना है।
स्टेप 3. नाम बदलने का सीडी फाइल बनवाना होगा:
नाम बदलने का ऐफिडेविट और समाचार पत्र में प्रकाशन भेजने के बाद आपको अपना सीडी बनवाना होगा, और सीडी बनवाने के लिए आपको अपने किसी डिवाइस में एमएस वर्ड सॉफ्टवेयर को ओपन करना है और उसमें नाम सुधार की सारी जानकारी लिख कर उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है आपका सीडी फाइल बन जाएगा।
तीनों दस्तावेज बन जाने के बाद तीनों को एक-साथ चिपका लेना है और नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको गवर्नमेंट की वेबसाईट भारत पे पर जाकर अपना गज़ट बनवाने की फीस जमा कर देना है।
- फीस जमा करने के बाद आपको इन तीनों दस्तावेजों को लेकर गज़ट ऑफिस चले जाना है जो दिल्ली में स्थित है। दस्तावेजों को जमा करने के बाद आपको गज़ट के लिए अप्लाइ कर देना होगा।
- फिर अप्लाइ करने के 30 से 40 दिनों में आपका गज़ट गवर्नमेंट की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहाँ से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में गज़ट की मदद से नाम कैसे सुधारें?
जब आपका गज़ट बन जाएगा उसके बाद गज़ट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवा पाएंगे। नाम सुधार करवाने के लिए आपको अपना पुराना जन्म प्रमाण पत्र और गज़ट की कॉपी लेना है और उसको जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस या जहां जन्म प्रमाण पत्र बनता है वहाँ ले जाकर जमा कर जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार के लिए सूचित कर देना है। फिर अगले 10 से 15 दिनों में आपका नया जन्म प्रमाण पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। फिर जन्म प्रमाण पत्र की मदद से अपना सभी काम करवा पाएंगे।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने के लिए गज़ट बनवाने के फायदे?
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करने के लिए गज़ट बनवाने के बाद आपको ये सभी फायदे होंगे:
- गज़ट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करवा पाएंगे।
- गज़ट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज पर नाम सुधार करवा पाएंगे।
- गज़ट की मदद से आप सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों का फायदा उठा पाएंगे।
- गज़ट का इस्तेमाल आप अपने पहचान के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार कैसे करें लेख का निष्कर्ष?
इस लेख को पढ़ने के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार कैसे करें की पूरी जानकारी पता लग गही होगी और उसकी मदद से आप नाम बदल पाएंगे। लेकिन इसके बाद भी अगर आपको लगता है कि आप इतने सारे स्टेप्स को पूरा नहीं कर पाएंगे, या फिर अगर आपका कोई सवाल है तो आप उसको कमेन्ट में पूँछ सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाने में हम आपकी कैसे हेल्प कर सकते हैं?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार के लिए हमने गज़ट दस्तावेज के बारे में बात की है, कि नाम सुधार के लिए आपको अपना गज़ट बनवाना होगा। पर क्या आपको पता है हम भारत में एक नेम चेंज कन्सल्टन्ट की तरह काम अकरते हैं और हम लोगों के दस्तावेजों में नाम सुधार करवाने के लिए उनका गज़ट बनवाने में उनकी हेल्प करते हैं। और अभी तक हमने कई कई लोगों की हेल्प की है।
और अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गज़ट बनवाने में हम आपकी हेल्प करें, तो इसी वेबसाईट पर राइट साइड में व्हाट्सप्प और काल करने का ऑप्शन शो हो रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम आपको पूरी जानकारी बताएगी।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न?
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करने की प्रक्रिया?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने की प्रक्रिया गज़ट बनवाना है। क्योंकि गज़ट एक कानूनी दस्तावेज है जिसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधार करवा पाएंगे। और गज़ट क्या है इसको बनवाने की जानकारी हमने इस लेख में विस्तार से बताई है।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र नाम सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने के लिए आपके पास आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र, गज़ट दस्तावेज, माता या पिता की आईडी, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कौन व्यक्ति बदलवा सकता है?
उत्तर : जो व्यक्ति भारतीय नागरिक है, जिसके पास नाम बदलने का कारण है, जिसके पास पुराना जन्म प्रमाण पत्र है वो व्यक्ति नाम बदलवा सकता है।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने में कितना समय लगेगा?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम सुधारने में कुल 1 से 2 महीने का समय लग सकता है।