क्या आपके जन्म प्रमाण पत्र में आपका या आपके माता या पिता का नाम गलत हो गया है, और क्या इस वजह से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, और क्या आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवाना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो आपका इस लेख में स्वागत है। इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें की पूरी प्रक्रिया के बारे में बात करने वाले हैं। जिसमें हम आपको नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज, आपको कौन-से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बारे में हम आपको डीटेल में बताने वाले हैं।
जिसको अपनाने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। तो इसलिए जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें की पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढिए।
जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति के जन्म के वक्त बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल व्यक्ति अपने पहचान पत्र के लिए करते हैं। जन्म प्रमाण पत्र में व्यक्ति की सभी जानकारी लिखी गई होती है। व्यक्ति का नाम, माता पिता का नाम, पते का नाम, जन्मस्थान, जन्मतिथि, फोटो आदि सभी की जानकारी लिखी गई होती है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कौन करवा सकता है?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन वो व्यक्ति करवा सकता है जो कि भारतीय नागरिक है, उसके पास नाम बदलने का एक ठोस कारण है, उसके पास उसका पुराना जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेज है। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं तो आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में किन कारणों से व्यक्ति नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं?
नीचे कुछ कारण दिए गए हैं जिससे व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवाना चाहते हैं:
- नाम में त्रुटि के कारण।
- धर्म बदलने के कारण।
- लिंग बदलने के कारण।
- शादी के बाद नाम बदलने के कारण।
- शादी के बाद तलाक के कारण।
- नाम बदल लूँगा तो किस्मत बदल जाएगी सोच के कारण।
- किसी महान ज्योतिष का नाम बदलने का सलाह देने के कारण।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए जरूरी दस्तावेज?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास ये सभी दस्तावेज होने चाहिए जो आगे बताए गए हैं:
- आपके पास आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपके पास आपका गज़ट दस्तावेज होना चाहिए और अगर नहीं है तो आपको बनवाना होगा जिसको बनवाने की जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं।
- आपके पास आपका दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए, और अगर आप अपने माता या पिता का नाम बदलना चाहते हैं तो आपके माता या पिता का दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए प्रूफ के तौर पर आपके माता या पिता की कोई आईडी प्रूफ होना चाहिए। जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि होना चाहिए।
- अगर आप तलाक के बाद अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं तो आपके पास आपका तलाक पेपर होना चाहिए।
- और अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो शादी के बाद अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपके पास आपका मेरिज सर्टिफिकेट होना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने की पूरी प्रक्रिया?
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें जन्म प्रमाण पत्र में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करने के लिए सरकार ने एक कानूनी प्रक्रिया बनाई हुई है जिसको फॉलो करके आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा सकते हैं। और उस प्रक्रिया का नाम गज़ट है। यानि कि आपको अपना गज़ट दस्तावेज बनवाना होगा। और गज़ट क्या है, इसको कैसे बनवाना है इसके बारे में हम आपको आगे विस्तार से बताने वाले हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए गज़ट क्या है?
गज़ट एक कानूनी दस्तावेज है जो दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन के लिए काम आता है। गज़ट को भारत राजपत्र के नाम से भी जाना जाता है। गज़ट को केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। और इसको इसलिए जारी किया जाता है ताकि व्यक्ति अपने दस्तावेजों में नाम परिवर्तन करने के साथ सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों का भी फायदा उठा सकें। गज़ट में आपकी सभी जानकारी लिखी गई होती है। आपका नाम और आपके माता पिता का नाम।
साथ में ये भी लिखा होता है कि अब आप अपना या अपने माता या पिता का नाम बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं, और आपका या आपके माता या पिता का नया नाम ये है। इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए गज़ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया?
जब आप नीचे दिए तीनों दस्तावेजों को बनवा लेंगे तो आपका गज़ट बन जाएगा।
नाम बदलने का ऐफिडेविट :
नाम बदलने का ऐफिडेविट एक पत्र है जिसको शपथ पत्र के नाम से भी जाना जाता है। ऐफिडेविट में आप अपना या अपने माता या पिता का नाम बदलने की घोसड़ा करते हैं। ऐफिडेविट बनवाने के लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम बदलने की सभी जानकारी देनी होगी।
न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना :
ऐफिडेविट बन जाने के बाद आपको अपने नाम बदलने की जानकारी को पब्लिक करना होगा जिसके लिए आपको समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना होगा। आपको अपने शहर के भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम परिवर्तन की जानकारी लिख कर प्रकाशन भेज देना है।
नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाना :
नाम बदलने का आवेदन पत्र भी ऐफिडेविट की तरह है। इसमें भी आपको अपना या अपने माता या पिता की नाम बदलने की सभी जानकारी लिखवाना होगा। नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाने के लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा।
फिर आपको इन्हीं तीनों दस्तावेजों को एक साथ अटेस्ट करके गज़ट ऑफिस (दिल्ली में स्थित है) में ले जाकर जमा कर देना है, और गज़ट के लिया अप्लाइ कर देना है। फिर अगले 30 से 40 दिनों में आपका गज़ट गवर्नमेंट की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहाँ से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं।
गज़ट की मदद से जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें?
फिर आपको अपना पुराना जन्म प्रमाण पत्र और गज़ट की कॉपी लेना है और उसको जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस में ले जाकर जमा कर जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए अप्लाइ कर देना है। फिर अगले 10 से 15 दिनों में आपका नया जन्म प्रमाण पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा। और जब आपका जन्म प्रमाण पत्र आपको मिल जाएगा फिर आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर पाएंगे।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने के फायदे?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे उसके बाद गज़ट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। साथ में गज़ट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि गज़ट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें लेख का निष्कर्ष?
इस लेख में हमने आपको केवल जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें की पूरी जानकारी के बारे में बात की है। और अब हमें यकीन है इस लेख में बताई गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका गज़ट बनवाने में हम आपकी हेल्प करें जिससे आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवा पाएंगे। तो राइट साइड में व्हाट्सप्प और काल करने का ऑप्शन शो हो रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं। हामरी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी।
ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न?
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कौन करवा सकता है?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने वाला व्यक्ति भारतीय होना चाहिए, उसके पास नाम बदलने का कारण होना चाहिए, उसके पास उसका पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के लिए जरूरी दस्तावेज?
उत्तर : आपके पास आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, गज़ट, और माता पिता की कोई आईडी होनी चाहिए।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने की पूरी प्रक्रिया गज़ट बनवाना है। जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे तो उसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने में कितना समय लगेगा?
उत्तर : अगर देखा जाए तो जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने में कुल 1 से 2 महीने का समय लगेगा?
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के लिए नेम चेंज कन्सल्टन्ट का हेल्प लेना कैसा है?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए नेम चेंज कन्सल्टन्ट का हेल्प लेना एक अच्छी चीज है। एक नेम चेंज कन्सल्टन्ट को नाम परिवर्तन करने की पूरी जानकारी होती है जो आपके नाम परिवर्तन करने में आपकी हेल्प करेगा।