
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति का सबसे पहला दस्तावेज होता है जो व्यक्ति के जन्म के वक्त बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग व्यक्ति अपने पहचान के लिए करते हैं। पर कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति के जन्म प्रमाण पत्र में व्यक्ति का या उसके माता या पिता का नाम गलत हो जाता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग नहीं कर पाते हैं। और इसके कारण उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लेकिन अगर आप इस लेख को पढ़ रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें की पूरी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं। तो इसलिए अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें की जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़िए।
चलिए अब हम लेख की शुरुआत करते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र तब बनाया जाता है जब व्यक्ति का जन्म होता है। जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति का सबसे पहला कानूनी दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग व्यक्ति अपने पहचान पत्र के लिए करते हैं। जन्म प्रमाण पत्र में व्यक्ति की सभी जानकारी लिखी गई होती है।
- व्यक्ति का नाम।
- व्यक्ति के पिता का नाम।
- व्यक्ति के माता का नाम।
- व्यक्ति का फोटो।
- व्यक्ति का जन्मस्थान।
- व्यक्ति की जन्मतिथि आदि की जानकारी लिखी गई होती है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना क्या होता है?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना उसे कहते हैं कि जब किसी व्यक्ति के जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत हो जाता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग नहीं कर पाते हैं। व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति सरकार द्वारा बनाए गए कानूनी तरीकों को अपनाकर अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा लेते हैं। इसी प्रक्रिया को ही हम जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना कहते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के कारण?
ऐसे बहुत से कारण होते हैं जिससे व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं और वो कारण कुछ इस तरह से हैं:
- नाम बदलने के कारण व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं।
- नाम में किसी तरह की त्रुटि के कारण व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं।
- जब किसी व्यक्ति को लगता है नाम बदल लूंगा तो किस्मत बदल जाएगी इस सोच के कारण व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं।
- जब किसी व्यक्ति को कोई ज्योतिष नाम परिवर्तन की सलाह देता है तो इस कारण से व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं।
- धर्म बदलने के कारण व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं।
- लिंग बदलने के कारण व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए कुछ दस्तावेज जरूरी हैं जो आपके पास होने चाहिए जिनकी जानकारी आगे बताई गई है:
आपके पास मूल दस्तावेज होना चाहिए :
अब जैसे कि आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपके पास आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए जिसको हम मूल दस्तावेज के नाम से भी जानते हैं।
गजट नोटिफिकेशन होना चाहिए :
जन्म प्रमाण पत्र में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करने के लिए आपके पास आपका गजट दस्तावेज होना चाहिए जोकि एक कानूनी दस्तावेज जिसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवा पाएंगे।
माता या पिता की आईडी होना चाहिए :
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए साथ में आपके पास आपके माता या पिता का कोई आईडी प्रूफ भी होना चाहिए, जैसे – आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि में से कोई एक।
आपका दो पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए :
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए प्रूफ के तौर पर आपका दो या चार पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
एक मोबाइल नंबर भी होना चाहिए :
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास आपका एक मोबाइल नंबर भी होना चाहिए जो ओटीपी के लिए या फिर संपर्क करने के लिए जरूरी है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए गजट क्या है?
क्या आपको पता है जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए गजट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर आपके पास आपका गजट है तो उसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
गजट को केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है और इसको इसलिए जारी किया जाता है ताकि व्यक्ति अपने दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा पाएं। गजट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है इसलिए इसकी मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
गजट में आपकी नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिखी गई होती है। गजट बनवाने की जानकारी आगे बताई गई है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए गजट बनवाने की प्रक्रिया?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपको अपना गजट बनवाना होगा और गजट बनवाने के लिए आपको इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा :
स्टेप 1. एफिडेविट :
सबसे पहले आपको अपना एफिडेविट बनवाना होगा। एफिडेविट एक नोटरी पत्र की तरह होता है। एफिडेविट में आपकी नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिखी गई होती है। इसको बनवाने के लिए आपको किसी नोटरी कार्यालय से या फिर किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम परिवर्तन की सभी जानकारी देनी होगी।
स्टेप 2. प्रकाशन पत्र :
उसके बाद आपको न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना होगा। नाम बदलने का प्रकाशन भेजने के लिए आपको अपने शहर के लोकल भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम बदलने की सभी जानकारी लिख कर प्रकाशन भेज देना है।
स्टेप 3. आवेदन पत्र :
फिर आपको तीसरा स्टेप नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाना होगा। आवेदन पत्र में भी आपकी नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिखी गई होती है। आवेदन पत्र बनवाने के लिए आपको किसी वकील से कॉन्टैक्ट करना होगा और उनको नाम बदलने की सभी जानकारी देनी होगी।
- जब आपके तीनों दस्तावेज बन जाएंगे उसके बाद आपको इन्हीं तीनों को एक साथ चिपका लेना है और गजट ऑफिस जो दिल्ली में स्थित है वहां ले जाकर जमा कर गजट के लिए अप्लाई कर देना है।
- फिर अगले 30 से 40 दिनों में आपका गजट गवर्नमेंट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहां से आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं।
गजट की मदद से जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें?
जब आपका गजट बन जाएगा फिर आपको अपना गजट और पुराना जन्म प्रमाण पत्र लेना है और उसको बर्थ सर्टिफिकेट ऑफिस या फिर जहां पर जन्म प्रमाण पत्र बनता है वहां ले जाकर जमा कर जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के आवेदन कर देना है।
फिर अगले 30 से 40 दिनों में आपका नया जन्म प्रमाण पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। फिर आप अपने जन्म प्रमाण का उपयोग अपना काम करवाने के लिए कर पाएंगे।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए गजट बनवाने के फायदे?
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए जब आप अपना गजट बनवा लेंगे तो गजट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम तो बदल ही पाएंगे, साथ में आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम बदलवा पाएंगे। क्योंकि गजट की यही खूबी है कि ये सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें लेख का निष्कर्ष?
इस पूरे लेख में हमने जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें की पूरी जानकारी के बारे में बात की है। और अब हमें यकीन है आपको इस लेख में बताई गई सभी जानकारी समझ में आ है होगी और उसकी मदद से आप नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
लेकिन अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है तो आप उसको कमेंट में पूंछ सकते हैं हमारी टीम आपके सवाल का जवाब देगी।
- अगर आप चाहते हैं कि आपका गजट बनवाने में हम आपकी हेल्प करें क्योंकि हम एक नेम चेंज कंसल्टेंट की तरह काम करते हैं, तो इसी वेबसाइट पर व्हाट्सएप और कॉल करने का एक ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं हमारी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी।
ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न?
प्रश्न : क्या जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना जरूरी है?
उत्तर : अगर आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना जरूरी है।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम कौन बदलवा सकता है?
उत्तर : जो व्यक्ति भारतीय नागरिक है, जिसके पास नाम बदलने का कारण है, और जिसके पास उसका पुराना जन्म प्रमाण पत्र है वो व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा सकता है।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया गजट बनवाना है जब आप अपना गजट बनवा लेंगे तो उसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने में कितना समय लगेगा?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने में कुल 45 से 90 दिन का समय लग सकता है।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने में नेम चेंज कंसल्टेंट की सहायता लेना कैसा है?
उत्तर : नेम चेंज कंसल्टेंट को नाम परिवर्तन प्रक्रिया की गहरी जानकारी होती है और अगर आप नेम चेंज कंसल्टेंट की हेल्प लेंगे तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।