भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें?

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें?

क्या आपके जन्म प्रमाण पत्र पर आपका या आपके माता या पिता का नाम गलत दर्ज हो गया है? और क्या इस कारण से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं? और क्या आप भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो आप बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं। इस लेख में हम आपको भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें की पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। कि नाम बदलने के लिए आपके पास कौन-से दस्तावेज होने चाहिए? नाम बदलने के लिए आपको कौन-सी प्रक्रिया को अपनाना होगा? 

तो अगर आपको पूरी जानकारी के बारे में जानना है तो आप इस लेख (भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें) को पूरा विस्तार से पढिए। चलिए लेख की शुरुआत करते हैं। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र क्या है? 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति का सबसे पहला दस्तावेज होता है जो व्यक्ति के जन्म के वक्त बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल व्यक्ति अपने पहचान पत्र के लिए करते हैं। जन्म प्रमाण पत्र पर व्यक्ति का नाम, माता पिता का नाम, पते का नाम, व्यक्ति का फोटो, व्यक्ति का जन्मस्थान, व्यक्ति का जन्मतिथि आदि सभी की जानकारी लिखी गई होती है। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलना क्या होता है? 

भारत में ऐसे कई व्यक्ति के साथ होता है कि किसी कारणवश उनके जन्म प्रमाण पत्र नाम गलत दर्ज हो जाता है, या फिर उनके नाम में किसी तरह की कोई स्पेलिंग गलती हो जाती है तो इस कारण से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवाना चाहते हैं। और कानूनी तरीकों की मदद से अपने जन्म प्रमाण पत्र नाम बदलवा भी लेते हैं। इसी प्रक्रिया को ही हम भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलना कहते हैं। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के फायदे? 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के बाद आपको कई सारे फायदे होंगे और वो फायदे कुछ इस तरह से हैं: 

  • जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग अपने पहचान के लिए कर पाएंगे। 
  • जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल अपनी आगे की पढ़ाई के लिए किसी स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेने में करवा पाएंगे। 
  • जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का हर उस जगह पर इस्तेमाल कर पाएंगे जहां पर इसकी जरूरत होगी। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कौन व्यक्ति बदलवा सकता है?

भारत में जो भी व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवाना चाहते हैं उनको इन बिंदुओं के अंतर्गत आना जरूरी है, और आपको भी इन बिंदुओं के अंतर्गत आना जरूरी है: 

  • भारत में जन्म प्रमाण पत्र नाम बदलने के लिए आपके पास आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके नाम बदलने का एक ठोस कारण होना चाहिए। 
  • भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके आप भारतीय नागरिक होने चाहिए। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर किन कारणों से व्यक्ति नाम बदलवाना चाहते हैं? 

भारत में जब भी कोई व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवाना चाहता है तो उसके पीछे जरूर कोई न कोई कारण होता है और वो कारण कुछ इस तरह से हो सकते हैं: 

  • नाम पसंद नहीं आने के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • नाम में सरनेम जोड़ने के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं। 
  • नाम में कोई स्पेलिंग मिस्टैक के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • लिंग परिवर्तन करने कारण व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं। 
  • धर्म बदलने के कारण व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलना चाहते हैं। 
  • जब किसी व्यक्ति को लगता है नाम बदल लूँगा तो किस्मत बदल जाएगी तो इस कारण से व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं। 
  • जब किसी व्यक्ति को कोई ज्योतिष नाम बदलने की सलाह देता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने दस्तावेजों में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • भारत में ऐसे कई व्यक्ति हैं जिनका शादी के बाद तलाक हो जाता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवाना चाहते हैं। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज? 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट निनमलिखित है। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके पास आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। 

  • भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके पास आपका गज़ट दस्तावेज होना चाहिए। 
  • भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके पास आपके माता या पिता का कोई आईडी प्रूफ होना चाहिए। 
  • भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके पास आपके प्रूफ के तौर पर आपका दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए। 

तो ये रहे वो सभी दस्तावेज जो भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए जरूरी है।

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए गज़ट क्या है? 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए एक कानूनी प्रक्रिया है जिसको सरकार द्वारा बनाया गया है जिसका नाम गज़ट है। गज़ट बनवाने के बाद गज़ट की मदद से आप भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र नाम बदलवा पाएंगे। गज़ट जिसको भारत राजपत्र के नाम से जाना जाता है। इसको केन्द्रीय सरकार द्वारा हप्ते में एक बार जारी किया जाता है। गज़ट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है इसलिए गज़ट की मदद से आप भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के साथ अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम बदलवा पाएंगे। 

गज़ट में आपकी नाम बदलने की पूरी जानकारी लिखी गई होती है। कि आपका और आपके माता पिता का नाम ये है, और अब आप अपना नाम बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं। और अब आपका नया नाम ये है इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा। फिर जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे उसके बाद गज़ट की मदद से आप भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवा पाएंगे। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की प्रक्रिया? 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की एक प्रक्रिया है जब आप उस प्रक्रिया को फॉलो कर लेंगे तो आपका गज़ट बन जाएगा और वो प्रक्रिया है नीचे दिए गए तीनों स्टेप्स को फॉलो करना है। 

स्टेप 1. नाम बदलने का ऐफिडेविट बनवाना होगा : 

नाम बदलने का ऐफिडेविट एक पत्र है जिसको शपथ पत्र के नाम से भी जाना जाता है। ऐफिडेविट में आपकी नाम बदलने की सभी जानकारी लिखी गई होती है। जैसे आपका और आपके माता पिता का नाम ये है। और अब आप अपना नाम बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं, और आपका नया नाम ये इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा। ऐफिडेविट बनवाने के लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम बदलने की सभी जानकारी देनी होगी। 

स्टेप 2. न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना होगा : 

न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन हर उस व्यक्ति को भेजना पड़ता है जो भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलना चाहता है। जब आप अपने नाम बदलने का प्रकाशन न्यूजपेपर में प्रकाशित करेंगे तो आपके नाम बदलने की जानकारी के बारे में सबको पता चलेगा जोकि एक सबूत के तौर पर काम करेगा। न्यूजपेपर में प्रकाशन भेजने के लिए आपको अपने शहर के लोकल भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चओओज करना है और उसमें नाम सही करने की जानकारी लिख कर प्रकाशन छोड़ देना है। 

स्टेप 3. नाम बदलने का सीडी फाइल बनवाना होगा : 

जब आपका प्रकाशन पत्र, ऐफिडेविट पता बन जाएगा उसके बाद आपको अपने नाम बदलने का सीडी फाइल बनवाना होगा। नाम बदलने का सीडी फाइल बनवाने के लिए आपको अपने किसी डिवाइस में एमएस वर्ड ऐप्लकैशन को खोलना है और उसमें नाम बदलने की पूरी जानकारी लिख कर उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है। इस तरह से आपका नाम बदलने का सीडी फाइल बन जाएगा। 

जब आपका सीडी, प्रकाशन पत्र, ऐफिडेविट बन जाएगा फिर तीनों को एक साथ चिपका लेना है। 

  • और उसके बाद आपको भारत पे वेबसाईट पर जाकर अपना गज़ट बनवाने की फीस जमा कर देना है। 
  • उसके बाद आपको इन्हीं तीनों दस्तावेजों को लेना है और उसको गज़ट ऑफिस जो दिल्ली में स्थित है वहाँ ले जाकर जमा कर गज़ट के लिए अप्लाइ कर देना है। 
  • फिर अगले 30 से 40 दिनों में आपका गज़ट गवर्नमेंट की वेबसाईट पर अपडेट कर दिया जाएगा वहाँ से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

भारत में गज़ट की मदद से जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें?

जब आप गवर्नमेंट की वेबसाईट से अपना गज़ट डाउनलोड कर लेंगे उसके बाद आपको अपना गज़ट और पुराना जन्म प्रमाण पत्र लेना है, और जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस या फिर जहां जन्म प्रमाण पत्र बनता है वहाँ ले जाकर दोनों दस्तावेजों को जमा कर देना है, और जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए सूचित कर देना है। फिर अगले कुछ दिनों में आपका जन्म प्रमाण पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा।  

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने के फायदे? 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे उसके बाद आपको ये सभी फायदे होंगे: 

  • गज़ट की मदद से आप भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए उपयोग कर पाएंगे। 
  • गज़ट की मदद से आप भारत में अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम बदलवा पाएंगे क्योंकि गज़ट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है। 
  • गज़ट की मदद से आप अपना हर वो काम करवा पाएंगे जहां पर आपको गज़ट दस्तावेज की जरूरत होगी। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें लेख का निष्कर्ष? 

इस लेख में हमने भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें के बारे में विस्तार से बात करी है। और अगर आपने इस लेख को यहाँ तक पढ़ लिया है तो हमें यकीन है इस लेख में बताई गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवा पाएंगे। 

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका गज़ट बनवाने और आपके जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवाने में हम आपकी हेल्प करें, तो राइट साइड में व्हाट्सप्प और काल करने का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं हमारी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी। 

धन्यवाद!

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न? 

प्रश्न : भारत में जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कौन बदलवा सकता है? 

उत्तर : जो व्यक्ति भारतीय नागरिक है, जिसके पास नाम बदलने का कारण है, जिसके पास पुराना जन्म प्रमाण पत्र है वो व्यक्ति भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवा सकता है। 

प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवाने में कितना समय लगेगा? 

उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवाने में कुल 1 से 2 महीने का समय लगेगा। 

प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज? 

उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपके पास आपका गज़ट, पुराना जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का आईडी, आपका दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए। 

प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने में कितना खर्चा लगेगा?

उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने का कोई निश्चित खर्चा नहीं है ये ज्यादा भी लग सकता है और कम भी लग सकता है।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call