
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने की प्रक्रिया?
भारत में जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति का सबसे पहला दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल व्यक्ति अपने कई जरूरी काम के लिए इस्तेमाल करते हैं। पर जब इसमें किसी तरह की कोई गलती हो जाती है तो इस कारण से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए वो भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाना चाहते हैं। और अगर आप इस लेख को पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप भी अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो आपके लिए एक खुसखबरी है। इस लेख में हम आपको भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। कि जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है, नाम सही करने के लिए आपके पास कौन-से दस्तावेज होने चाहिए।
तो इसलिए भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने की प्रक्रिया के बारे में डीटेल में जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढिए। चलिए लेख की शुरुआत करते हैं।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
भारत में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो जन्म के वक्त उसका एक दस्तावेज बनाया जाता है जिसको हम जन्म प्रमाण पत्र के नाम से जानते हैं। जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति का सबसे पहले दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल व्यक्ति अपने पहचान के लिए करते हैं। किसी विद्यार्थी को जब किसी सचूल में दाखिला लेना होता है तो वहाँ पर जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल होता है।
जन्म प्रमाण पत्र में व्यक्ति का नाम, माता पिता का नाम, पता का नाम, व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मस्थान आदि के बारे में जानकारी लिखी गई होती है।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के फायदे?
भारत में जब आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवा लेंगे उसके बाद आपको ये सभी फायदे होंगे:
- जन्म प्रमाण पत्र की सहायता से आप बच्चे का दाखिला किसी स्कूल में करवा पाएंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने के बाद आप जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल अपने पहचान के लिए कर पाएंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के बाद आप अपना वो सभी काम करवा पाएंगे जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में कौन व्यक्ति नाम सही करवा सकता है?
जो भी व्यक्ति भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाना चाहता है उसको नीचे दिए गए बिंदुओं के अंतर्गत आना होगा:
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने वाला व्यक्ति भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए व्यक्ति के पास नाम बदलने का एक ठोस कारण होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए व्यक्ति के पास पुराना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के कारण?
अगर आपको भारत में रहते हुए अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाना है तो आपके पास नाम सही करने का एक ठोस कारण होना चाहिए, और वो कारण कुछ इस तरह से हो सकते हैं।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण।
- नाम बदलने के कारण।
- नाम में स्पेलिंग में त्रुटि के कारण।
- लिंग बदलने के कारण।
- धर्म बदलने के कारण।
- किसी ज्योतिष का नाम बदलने का सलाह देने के कारण।
- नाम बदल लूँगा तो किस्मत बदल जाएगी सोच के कारण।
ये सभी कारण हैं जिससे व्यक्ति भारत में अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाना चाहते हैं।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-से हैं?
ये तो आप जानते हैं ही हैं कि जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल कई जरूरी कामों को करने के लिए किया जाता है। भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और वो जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं।
मूल दस्तावेज होना चाहिए :
अगर आपको नहीं पता की मूल दस्तावेज क्या है तो आपको बता दें, मूल दस्तावेज यानि जन्म प्रमाण पत्र। यानि जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए आपके पास आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है।
गज़ट दस्तावेज होना जरूरी है :
आपके पास आपका गज़ट दस्तावेज होना चाहिए। क्योंकि गज़ट एक कानूनी दस्तावेज है जिसके इस्तेमाल से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवा सकते हैं। बाकी गज़ट के बारे में ज्यादा जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं।
माता माता पिता का आईडी प्रूफ होना चाहिए :
भारत में जब आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाना चाहेंगे तो प्रूफ के तौर पर आपको अपने माता या पिता का आईडी देना होगा।
दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए :
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए आपके पास आपका दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए।
भारत में गज़ट दस्तावेज क्या है?
भारत में गज़ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। गज़ट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है। इसलिए गज़ट का इस्तेमाल दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम सही करने के लिए किया जाता है। गज़ट को केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गज़ट में आपकी नाम बदलने की सभी जानकारी लिखी गई होती है।
कि आपका नाम ये है, आपके माता पिता का नाम ये है, और अब आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में अपना नाम परिवर्तन करना चाहते है और इस कारण से परिवर्तन करना चाहते हैं। आपका नया नाम ये है इसी नाम से आपको जाना जाएगा।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए गज़ट बनवाने की प्रक्रिया?
भारत में नाम सही करने के लिए गज़ट बनवाने के लिए तीन स्टेप्स हैं जिनको आपको फॉलो करना होगा। और वो तीनों स्टेप्स कुछ इस तरह हैं:
नाम बदलने का ऐफिडेविट बनवाना होगा :
नाम बदलने का ऐफिडेविट जिसको हम शपथ पत्र के नाम से भी जानते हैं। ऐफिडेविट में आपकी नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिखी गई होती है। ऐफिडेविट बनवाने के लिए आपको अपने नाम बदलने की सभी जानकारी को इकट्ठा करना है और आपको किसी वकील से संपर्क करना है।
न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना होगा :
ऐफिडेविट बनवाने के बाद आपको अपने नाम बादलने की जानकारी को समाचार पत्र में प्रकाशित करना होगा। ऐसा आपको इसलिए करना है ताकि आपकी नाम बदलने की जानकारी सबको पता चले। न्यूजपेपर में प्रकाशन भेजने के लिए आपको अपने शहर के लोकल भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को सिलेक्ट करना है और उसमें नाम परिवर्तन की जानकारी लिख कर प्रकाशन भेज देना है।
सीडी फाइल बनवाना होगा :
जब आपका ऐफिडेविट, प्रकाशन पत्र बन जाएगा उसके बाद आपको सीडी फाइल बनवाना होगा। सीडी फाइल बनवाने के लिए आपको अपने किसी डिवाइस में एमएस वर्ड को खोलना है और उसमें नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिख कर उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है। आपका सीडी फाइल बन जाएगा।
- जब आपका ऐफिडेविट, प्रकशन पत्र और सीडी फाइल बन जाएगा फिर आपको इन तीनों को एक साथ चिपका लेना है और उसको गज़ट ऑफिस जो दिल्ली में सहित है वहाँ ले जाकर जमा कर गज़ट के लिए अप्लाइ कर देना है।
- जब आप गज़ट के लिए अप्लाइ कर देंगे उसके अगले 30 से 40 दिनों में आपका गज़ट गवर्नमेंट की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहाँ से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं।
भारत में गज़ट की मदद से जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही कैसे करें?
जब आप अपना गज़ट डाउनलोड कर लेंगे उसके बाद आपको अपना पुराना जन्म प्रमाण पत्र और गज़ट की कॉपी लेना है और उसको रजिस्ट्रार कार्यालय में या फिर जहां जन्म प्रमाण पत्र बनता है वहां ले जाकर दोनों दस्तावेजों को जमा कर देना है और जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए आवेदन कर देना है। फिर अगले 10 से 15 दिनों में आपका नया बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए गज़ट बनवाने के फायदे?
हम आपको बता दें गजट एक कानूनी दस्तावेज है जिसको केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गजट का इस्तेमाल दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गजट की मदद से आप भारत में अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने की प्रक्रिया लेख का निष्कर्ष?
इस लेख को पढ़ने के बाद आपको भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया के बारे में पता चल गया होगा क्योंकि हमने इस लेख में इसी बारे में बात की है। और अब हमें यकीन है कि इस लेख में बताई गई जानकारी की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवा पाएंगे।
लेकिन इसके बाद भी अगर आपको कोई दिक्कत वाली बात लग रही है, या फिर अगर आपका कोई सवाल है तो आप उसको कमेन्ट में पुंछ सकते हैं।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने में हम आपकी कैसे हेल्प कर सकते हैं?
इस लेख में हमने बात की है गज़ट के बारे में बात की है, कि अगर आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाना है तो आपके पास आपका गज़ट दस्तावेज होना चाहिए जिसकी मदद से आप जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवा पाएंगे। और आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें हम भारत में एक नेम चेंज कन्सल्टन्ट की तरह काम करते हैं। और हम लोगों के दस्तावेजों में नाम सही करवाने के लिए उनका गज़ट बनवाने में हेल्प करते हैं। और अभी तक हमने कई लोगों का गज़ट बनवाना है।
और अगर आप भी चाहते हैं कि हम आपका गज़ट बनवाएं, तो राइट साइड में व्हाट्सप्प और काल करने के ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी।
ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल?
सवाल : जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने की प्रक्रिया क्या है?
जवाब : जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने की एक कानूनी प्रक्रिया है जिसका नाम गजट है। गजट बनवाने के बाद गजट की मदद से आप जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।
सवाल : भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कौन व्यक्ति सही करवा सकता है?
जवाब : जो व्यक्ति भारत देश का नागरिक है, जिसके पास नाम बदलने का कारण है, जिसके पास पुराना जन्म प्रमाण पत्र है वो नाम सही करवा सकता है।
सवाल : जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने के लिए जरूरी दस्तावेज?
जवाब : आपके पास पुराना जन्म प्रमाण पत्र, गजट, आपका दो पासपोर्ट साइज फोटो, और माता पिता का आईडी प्रूफ होना चाहिए अगर आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाना है।
सवाल : जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाने में कितना समय लगेगा?
जवाब : वैसे तो जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करने का निश्चित समय नहीं है, लेकिन फिर भी 1 से 2 महीने का समय लग सकता है।