
जन्म प्रमाण पत्र का नाम कैसे बदलें?
जन्म प्रमाण पत्र का नाम बदलना एक काफी जटिल और थकाऊ प्रक्रिया है। अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र का नाम बदलने की जानकारी नहीं है तो आपके लिए नाम बदलना काफी मुश्किल होगा। लेकिन अगर आप एक लेख को पढ़ रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें की पूरी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
तो अगर आप जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें की पूरी जानकारी चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक पढ़िए।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
हम आपको बता दें जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जो व्यक्ति का सबसे पहला दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति के जन्म के वक्त बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग व्यक्ति अपने पहचान के लिए करते हैं। जन्म प्रमाण पत्र पर व्यक्ति की सभी जानकारी लिखी गई होती है। व्यक्ति का नाम, माता और पिता का नाम, पते का नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि सभी की जानकारी लिखी गई होती है।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के फायदे?
जन्म प्रमाण पत्र का नाम बदलने के बाद आपको ये सभी फायदे होंगे:
- नाम बदलने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग अपने पहचान के लिए कर पाएंगे।
- नाम बदलने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने में कर पाएंगे।
- नाम बदलने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग नौकरी में कर पाएंगे।
- नाम बदलने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग अपने दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम बदलने में कर पाएंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कौन बदलवा सकता है?
- जो व्यक्ति भारतीय नागरिक है, जिसके पास जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने का कारण है, और जिसके पास उसका पुराना जन्म प्रमाण पत्र है तो ऐसा व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के कारण?
कुछ ऐसे कारणों की सूची जिससे व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम परिवर्तन करना चाहते हैं:
- नाम बदलने के कारण।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण।
- शादी के बाद नाम बदलने के कारण।
- तलाक के बाद नाम बदलने के कारण।
- किसी कारण से लिंग बदलने के कारण।
- किसी करना धर्म बदलने के कारण।
- नाम बदल लूंगा तो जिंदगी बदल जाएगी सोच के कारण।
- किसी महान ज्योतिष के सलाह देने के कारण।
- नाम में सरनेम जोड़ने के कारण व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज?
अगर आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना है तो आपके पास ये सभी दस्तावेज होने चाहिए:
- जिस दस्तावेज में आप नाम बदलना चाहते हैं आपके पास वो दस्तावेज होना चाहिए यानी कि आपका पुराना जन्म प्रमाण पत्र।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास आपके माता या पिता का कोई आईडी प्रूफ होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके आपके आपका दो या चार पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास आपका गजट दस्तावेज होना चाहिए जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए गजट क्या है?
जैसे कि हमने बताया कि गजट के बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं। तो गजट एक चमत्कारी दस्तावेज है जिसको भारत राजपत्र के नाम से भी जाना जाता है। गजट को केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए किया जाता है। गजट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवा पाएंगे।
गजट में आपकी नाम बदलने की सभी जानकारी लिखवाई गई होती है। कि आपका नाम ये है और अब आप उसको बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं और आपका नया नाम ये है इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए गजट बनवाने की प्रक्रिया?
जब आप इन तीन स्टेप्स को फॉलो कर लेंगे तो आपका गजट बन जाएगा जिसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवा पाएंगे।
स्टेप 1. नाम बदलने का एफिडेविट बनवाना :
नाम बदलने का एफिडेविट एक पत्र होता है जिसमें आपकी नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिखी गई होती है। इसको बनवाने के लिए आपको किसी वकील से कॉन्टैक्ट करना होगा और उनको नाम बदलने की सभी जानकारी देनी होगी।
स्टेप 2. न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना :
फिर आपको अपने नाम बदलने की सभी जानकारी को सार्वजनिक करना होगा जिसके लिए आपको अपने शहर के लोकल भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम बदलने की सभी जानकारी लिख कर प्रकाशन छोड़ देना है।
स्टेप 3. नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाना :
फिर आपको नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाना होगा। नाम बदलने के आवेदन पत्र में भी आपकी नाम बदलने की सभी जानकारी लिखी गई होती है। नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाने के लिए आपको किसी वकील से कॉन्टैक्ट करना होगा और उनको नाम बदलने की सभी जानकारी देनी होगी।
- फिर आपको इन तीनों दस्तावेजों को गजट ऑफिस जो दिल्ली में स्थित है वहां ले जाकर जमा कर गजट के लिए अप्लाई कर देना है,
- फिर अगले 30 से 40 दिनों में आपका गजट गवर्नमेंट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहां से आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं।
गजट की मदद से जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें?
गजट की मदद से जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आपको अपना पुराना जन्म प्रमाण पत्र और गजट की कॉपी लेना है और उसको जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस में ले जाकर जमा कर जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए आवेदन कर देना हैं।
आपके आवेदन करने के अगले 10 से 15 दिनों के आपका नया जन्म प्रमाण पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से या फिर जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस के द्वारा आपके घर भेज दिया जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए गजट बनवाने के फायदे?
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए जब आप अपना गजट बनवा लेंगे उसके बाद आपको कई सारे फायदे होंगे और उन फायदों की सूची आगे बताई गई है।
- गजट की मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवा पाएंगे।
- गजट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
- गजट की मदद से आप सरकार द्वारा चलाए जाने वाले सेवाओं और अभियानों का फायदा उठा पाएंगे।
- ऐसा इसलिए क्योंकि गजट एक कानूनी दस्तावेज है जो केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। और इसका इस्तेमाल दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए किया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें लेख का निष्कर्ष?
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम कैसे बदलें के बारे में हमने इस लेख में विस्तारपूर्वक जानकारी के बारे में बता दी है। और अगर आपने इस लेख को यहां तक पढ़ लिया है तो हमें यकीन है इस लेख में बताई गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप नाम बदलवा पाएगा।
अब अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप उसको कमेंट में पूंछ सकते हैं हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी।
जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए हम आपका गजट कैसे बनवा सकते हैं?
हम आपको बता दें हम भारत में एक नेम चेंज कंसल्टेंट की तरह काम करते हैं और हम लोगों के दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवाने के लिए उनका गजट बनवाते हैं। और अभी तक हमने कई लोगों का गजट बनवाया है।
और अगर आप चाहते हैं कि हम आपका भी गजट बनवाएं तो इसी वेबसाइट पर व्हाट्सएप और कॉल करने का एक ऑप्शन शो हो रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं हमारी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी।
ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न?
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना क्या होता है?
उत्तर : जब किसी व्यक्ति के किसी दस्तावेज में नाम गलत हो जाता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं और बदल भी लेते हैं इसी प्रक्रिया को ही हम जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना कहते हैं।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना क्यों जरूरी है?
उत्तर : ऐसे कई जगहों पर व्यक्ति को अपने जन्म प्रमाण पत्र को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। इसलिए व्यक्ति को जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना जरूरी है।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया गजट बनवाना है जब आप अपना गजट बनवा लेंगे तो उसकी मदद से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलवा पाएंगे।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने में कितना समय लगेगा?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने में कुल 45 से 90 दिन का समय लगेगा।
प्रश्न : जन्म प्रमाण पत्र पर नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज?
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास आपका गजट, पुराना जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, माता या पिता का कोई आईडी।